सेन समाज के लोग आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नारी शक्ति का सम्मान करेंगे

राजनांदगांव| जिला सेन समाज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 11 मार्च को गांधी सभागृह में किया है। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा श्रीवास ने कहा कि यह जिला स्तरीय कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सशक्त नारी सम्मान के थीम पर आयोजित है। इसमें मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्षता मोना सेन तथा दुर्ग संभाग की सभी जिला महिला प्रकोष्ठों की अध्यक्ष भिनेश्वरी शांडिल्य, संतोषी सेन, दुर्गा श्रीवास, प्रभा सेन शामिल होंगी। जिला मीडिया संयोजक इन्द्रद्वीप हीरा सेन ने बताया कि जिला सेन समाज के पदाधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति में सुबह 10 बजे संत शिरोमणि सेन महाराज की पूजा-अर्चना होगी। अतिथियों का स्वागत, सम्मान और उद्बोधन होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *