सेन समाज ने सीएम को सौंपा 8 सूत्री मांग पत्र:केश कला कर्मियों के लिए 20 लाख का बीमा और ब्याज मुक्त लोन की मांग; कर्पूरी ठाकुर बोर्ड गठन की भी मांग

जयपुर में भारतीय सेन समाज राजस्थान के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांगों का पत्र सौंपा। आगामी बजट को ध्यान में रखते हुए समाज ने 8 प्रमुख मांगें रखीं। इनमें केश कला कर्मियों की आकस्मिक मृत्यु पर 20 लाख रुपए का बीमा और सैलून व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त लोन प्रमुख हैं। मांगीलाल सेन, अशोक सेन और करियर काउंसलर जितेंद्र सेन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात की। समाज ने मांग की कि जयपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से 10 बीघा जमीन आवंटित की जाए, जिससे सैन समाज के छात्रों को शिक्षा में सुविधा मिल सके। साथ ही केश कला बोर्ड के साथ कर्पूरी ठाकुर बोर्ड का गठन किया जाए। प्रतिनिधियों ने केश कला कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए एक संस्थान की स्थापना की मांग भी रखी। इसके अलावा गृह विभाग में रसोइये के पद पर सेन समाज के व्यक्तियों को प्राथमिकता देने और ओबीसी आयोग में समाज के प्रतिनिधित्व की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों को सेवा कार्यों में आगे बढ़ने का आह्वान किया और उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *