शासकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारी शनिवार को सेमरी खुर्द प्राइमरी स्कूल पहुंचे और स्कूल में किए गए नवाचार देखे। शिक्षक राकेश पटेल ने जनसहयोग से स्कूल, शिक्षार्थी एवं शिक्षा की दशा और दिशा ही बदल दी। स्कूल का अवलोकन करने प्रतिदिन जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शासकीय शिक्षक एवं शिक्षाविद पहुंच रहे हैं। शासकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारी उपेन्द्र कौशल, जितेन्द्र शाक्य, राजेश साहू, अनिल नागर, ज्ञानसिंह, राजेन्द्र गुप्ता, द्वारका पटेल, मंजीत सिंह ने स्कूल का भ्रमण किया। शिक्षक राकेश पटेल से नवाचारों एवं शाला की विभिन्न शिक्षण गतिविधियों पर चर्चा की और पूरे परिसर को घूमकर देखा। नवाचारों, जनसहयोग से शाला में किए गए कार्यों को अन्य शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी हेमन्त श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह , सुभाष शर्मा, मुरारीलाल सोनी, विजय रैकवार, संदीप जैन भी विशेष रूप से उपस्थित थे।


