सेमिनार: पाली कॉलेज में पढ़े गए 30 श्रेष्ठ शोध पत्र

कोरबा| गवर्नमेंट नवीन कॉलेज पाली में मंगलवार को एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसका विषय एआई और मानव जीवन चुनौतियां और संभावनाएं था। इस सेमिनार में डॉ. संदीप पाठक भोपाल, डॉ. रेहान अहमद दक्षिण कोरिया, डॉ. महेश शुक्ला रीवा मध्यप्रदेश और डॉ. इरशाद हसन लंदन इंग्लैंड से प्रथम तकनीकी सत्र के प्रमुख वक्ता रहे। दूसरे सत्र में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से सौ से अधिक प्राध्यापक और शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। इनमें चुने हुए 30 से अधिक शोध पत्र पढ़े गए। इस सेमिनार का आयोजन पीएम उषा के तहत प्राचार्य डॉ. पुष्पराज लाजरस के निर्देशानुसार किया था। सेमिनार के समन्वयक डॉ. शेख तस्लीम अहमद, आयोजन सचिव हर्ष पाण्डेय और तकनीकी सचिव सुनील कंवर थे। सेमिनार में प्राप्त शोध पत्र की एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया गया और चुने हुए श्रेष्ठ शोध पत्र का अंतरराष्ट्रीय पियर रिव्यू शोध पत्रिका में प्रकाशित भी किया जाएगा। श्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुतकर्ता के साथ ही यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी कॉलेज द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस से​िमनार में डॉ. कविता ठक्कर, डॉ. जूही देवांगन, टीका राम कश्यप, संत कुमार खांडेकर, वर्षा लकरा, रीता पटेल, सत्येन्द्र सिंह, भारती देवांगन, प्रीति खांडेकर, मनहरण अनंत, डॉ. शिव दयाल पटेल, शिव दुबे, डॉ. राधे श्याम साहू, डॉ. ममता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापक और शोधार्थी व छात्र उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *