सेरसा चक्रधरपुर ने यंग झारखंड को 4 विकेट से हराया:टीम अशोक जैन ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची, चाईबासा क्रिकेट क्लब से होगा मुकाबला

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में सेरसा चक्रधरपुर ने यंग झारखंड को रोमांचक मैच में 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली सेरसा की टीम को यंग झारखंड ने 202 रनों का लक्ष्य दिया। यंग झारखंड की टीम ने अरविंद कुमार के शानदार 81 रनों की बदौलत 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर अरविंद ने 34, कमलेश केआर ने नाबाद 31 और यशस्वी मिश्रा ने 24 रनों का योगदान दिया। सेरसा के डेविड सांगा ने 2 विकेट लिए, जबकि ए पवन कुमार और अमित दास को 1-1 विकेट मिला। कमल गोप ने लगाया 8 चौके और 1 छक्के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा की टीम को उसके सलामी बल्लेबाजों कमल गोप और राजीव रंजन ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 18 ओवर में 114 रन की साझेदारी की। कमल गोप 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए। राजीव रंजन ने 47 रन का योगदान दिया। मैच का सबसे रोमांचक मोड़ तब आया जब आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। ए पवन कुमार और प्रकाश सीट ने दसवें विकेट के लिए 47 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को 2 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। इस जीत के साथ सेरसा चक्रधरपुर की टीम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में सेरसा चक्रधरपुर का मुकाबला चाईबासा क्रिकेट क्लब से 27 जनवरी को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *