सेलर में 13 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन

बिलासपुर| प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्राम सेलर और पौंसरा की 13 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेलर के सरपंच और सरपंच संघ अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने हितग्राहियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को धुएं से राहत मिल रही है और सुरक्षित ईंधन मिलने से उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में गैस सखी माया देवी धुरी, दामोदर प्रसाद धुरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। दीप गैस एजेंसी के सहयोग से सब एजेंसी सागर कंप्यूटर ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *