सेलिब्रिटीज से सजेगा पूर्णिमा यूनिवर्सिटी का एनुअल फेस्ट ‘लक्ष्य’:चार दिवसीय फेस्ट में स्पोर्ट्स व कल्चरल के साथ एजुफन व ईस्पोर्ट्स एक्टिविटीज का संयोजन

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी का एनुअल स्पोर्ट्स व कल्चरल फेस्ट ‘लक्ष्य 2026’ 12 फरवरी से आयोजित किया जा रहा है। इसमें कई नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। चार दिवसीय फेस्ट में स्टूडेंट्स के लिए स्पोर्ट्स व कल्चरल के साथ-साथ एजुफन, ईस्पोर्ट्स, नॉलेज व फन एक्टिविटीज का आयोजन किया गया है। इसकी कल्चरल इवनिंग के तहत प्रथम दिन गुरुवार को लोक संगीत बैंड ‘रेतीला राजस्थान’ का राजस्थानी सूफी कंसर्ट होगा। इसके बाद मुंबई के इल्युमिनाती डांस क्रू द्वारा रोचक दी जाएगी। प्री-वैलेंटाइन ईव पर शुक्रवार को सिंगर गजेंद्र वर्मा अपनी प्रस्तुतियों के जरिए युवाओं का दिल जीतेंगे। शनिवार को प्लेबैक सिंगर शाल्मली खोलगडे की सुरमयी आवाज का जादू चलेगा। मुख्य आकर्षण के तौर पर फेस्ट के अंतिम दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक व कलाकार अरमान मलिक अपने प्रसिद्ध गीतों के जरिए लक्ष्य फेस्ट को यादगार विदाई देंगे। फेस्ट के तहत स्पोर्ट्स कैटेगरी में कैरम, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बॉक्स क्रिकेट, अमेरिकन फुटबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी प्रकार कल्चरल कैटेगरी में स्टूडेंट्स वेस्टर्न डांस, आर्टिस्टिक मिमिक्री, अंताक्षरी, शायरी, फैशन शो, ड्रामा, हिप-हॉप बैटल, सिंगिंग व ग्रुप डांस जैसी एक्टिविटीज में भाग ले रहे हैं। इनके अलावा राइट योर माइंड, एआई इमेज जनरेशन, नो गैस कुकिंग, थिंक आउट ऑफ द बॉक्स, पूर्णिमा प्रीमियर लीग, ट्रेजर हंट, डिजीटल पोस्टर मेकिंग, टेक हंट, फेस पेंटिंग, वेब एक्सपोज जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी का एनुअल फेस्ट ‘लक्ष्य’ 12 फरवरी- लोग संगीत बैंड ‘रेतीला राजस्थान’; इल्यूमिनाती डांस क्रू— मुंबई
13 फरवरी- सिंगर गजेन्द्र वर्मा
14 फरवरी- सिंगर शाल्मली खोलगडे
15 फरवरी- सिंगर अरमान मलिक पूर्णिमा ग्रुप का एनुअल फेस्ट ‘आरोहण’ 16 फरवरी- सिंगर नवजोत आहूजा, स्टेंडअप कॉमेडियन आकाश गुप्ता
17 फरवरी- सिंगर सुनंदा शर्मा,
18 फरवरी- सिंगर शान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *