सेल के स्टील से बना आईएनएस अंजदीप युद्धपोत आज नौसेना में शामिल होगा

सिटी रिपोर्टर| भिलाई भारतीय सेना के साथ स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। इस कड़ी में नौसेना के पोतों के लिए विशेष स्टील बनाया है। 27 फरवरी को नौसेना के बेड़े में शामिल होने वाले देश के तीसरे पनडुब्बी रोधी पोत (आईएनएस अंजदीप) में लगा विशेष स्टील दिया है। पोत में लगे सभी स्टिल पार्ट्स उसके भिलाई, बोकारो और राउरकेला प्लांट में बनाए गए हैं। हां यह जरूर कि स्टिल तैयार करने के बाद सेल ने स्टिल को पोत बनाने वाली कंपनी गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड एंड टीके कट्टुपल्ली शिपयार्ड को दे दिया। दोनों कं​पनियों ने मिलकर अंजदीप को तैयार किया। 22 दिसंबर 2025 को नौसेना को सौंप दिया है। 27 फरवरी शनिवार को नौसेना सेल के भिलाई सहित सभी प्लांट में तैयार विशेष स्टील से बने युद्ध पोत को अपने बेड़े में शामिल कर लेगी। आईएनएस अंजदीप को तैयार करने में 3500 टन विशेष ग्रेड स्टील लगा है। अब विशेष पोतों के लिए विशेष प्रकार का स्टील सेल आपूर्ति की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *