सेवानिवृत्ति पर शिक्षक पटेल का किया सम्मान

राजनांदगांव| ग्राम चिखलाकसा में यूके पटेल के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ब्राम्हणलंजिया में समस्त विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में हुआ। बच्चों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय का उत्साह दोगुना कर दिया। मांदरी की सुंदर थाप, पारंपरिक नृत्य एवं डीजे की धुनों के साथ शोभायात्रा निकाली। समारोह में सीआर यादव एवं पीतम कोठारी द्वारा प्रभावशाली मंच संचालन किया गया। ग्राम पटेल आत्माराम तुमरेकी ने समस्त ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *