सिटी रिपोर्टर | भिलाई बीएसपी के इलेक्ट्रिकल बिरादरी के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों का मिलन समारोह भिलाई निवास काफी हाउस सभागार में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संयंत्र के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए, जिन्होंने 25-30 वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। वे आपस में गले मिले, भावुक हुए, खुशियां बांटी, पुरानी यादें एवं अनुभव साझा किए। आयोजन में प्रमुख रूप से संयंत्र के पूर्व सीईओ पंकज गौतम, पूर्व वरिष्ठ उच्च अधिकारी एसएस वर्मा, वीएन पाल, बाला सुब्रह्मण्यम, उत्तम चंद देवांगन, घनश्याम कुमार देवांगन, बीसी तिवारी, एके पति, सीएस शेषू, एसके श्रीवास्तव, एवी आर मूर्ति, सुशील कुमार सिंह, अखिलेश वर्मा आदि सहित 50 से अधिक पूर्व अधिकारी एवं कर्मियों की भागीदारी रही। संयंत्र के पूर्व सीईओ पंकज गौतम ने कहा कि संयंत्र कर्मी सेवानिवृत्त के बाद किसी संस्था-समिति से जुड़कर अपने अनुभवों को परिवार, समाज, युवा पीढ़ी और राष्ट्र हित में निरंतर साझा करें। उन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीक बदलती है।


