सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी विदाई

कांकेर| शहीद राम कुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में पूर्व माध्यमिक शाला विभाग लट्टीपारा में 44 वर्षों से पदस्थ प्रधानाध्यापक मथुरा मेश्राम को सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई। विद्यालय परिवार द्वारा सबसे पहले उनका स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद उनका शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। प्राचार्य अंजना श्रीवास्तव ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन करुणा वैध ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *