सेवानिवृत पुलिस अधिकारी बाबूलाल गुप्ता के निधन पर शोक

सेवानिवृत पुलिस अधिकारी बाबूलाल गुप्ता के निधन पर शोक
अमलाई।
सेवानिवृत पुलिस अधिकारी और पत्रकार नीरज गुप्ता के पिता बाबूलाल गुप्ता का आज शुक्रवार सुबह निज निवास पर आकस्मिक निधन हो गया है, बाबूलाल गुप्ता अविभाजित मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग में पदस्थ थे और करीब ढाई दशक पहले सेवानिवृत्त हो चुके थे, बाद के करीब डेढ़ दशक तक उन्होंने किराने का कारोबार किया, 87 वर्ष की उम्र में भी बाबूलाल गुप्ता लगभग स्वस्थ थे और पूर्व की तरह अपने कार्य व दिनचर्या में व्यस्त रहते थे। उनके दो पुत्रों में एक नीरज गुप्ता पत्रकार और छोटे पुत्र धीरज गुप्ता छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है। शुकवार की सुबह अचानक सीने में दर्ज की वजह से उन्हें स्थानीय अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गया, अंतिम संस्कार कल शनिवार की सुबह बरगवां स्थित सोन नदी के तट पर किया जाएगा। स्थानीय जनों व शुभचिंतकों में राकेश सिंह तंाान, दिनेश गुप्ता, कैलाश लालवानी, गुरदीप बग्गा, राजकुमार कहार, मनोज गर्ग, नीरज केशरवानी, कुक्की छाबड़ा, पवन चीनी, भूरा सेठ, बड़कू गुप्ता, मनोज तोषनीवाल, किशोर कहार, संतोष टंडन, मो रब्बानी, अविरल मिश्रा, विजय तिवारी, सचिन पूरी आदि ने आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को इस दुख को सहने की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *