जालोर | राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान ने पैंशन निदेशक व पैंशनर्स कल्याण विभाग को पत्र भेजकर सेवा निवृत कार्मिकों के 5 महीने से बकाया उपार्जित अवकाश समेत अन्य भुगतान करवाने की मांग की है। संस्थान के सचिव पुरुषोत्तमदास वैष्णव ने बताया कि सितंबर व अक्टूबर 2025 में सेवानिवृत कार्मिकों को उनका बकाया भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।


