सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल से फरवरी 2026 में 56 कर्मचारी और अधिकारी सेवानिवृत होने वाले हैं। इनके लिए एक नए सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन्हें सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा उसके बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। जिसमें सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को जीवन के अगले पड़ाव के लिए मार्गदर्शन प्रदान दिया गया। कार्यक्रम में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों एवं इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सेवानिवृत्ति के बाद के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे स्वास्थ्य, वित्तीय नियोजन और अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योगाभ्यास कराया शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग गुरु केबी मिश्रा ने कर्मियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और जीवन में योग के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की अनीता झा ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया। यह आयोजन बीएसएल की अपने कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। कर्मियों के स्वास्थ्य प्रबंधन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया लक्ष्मी ने सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु उपयोगी टिप्स साझा किए। नगर प्रशासन विभाग से कनीय प्रबंधक प्रणव कुमार विद्रोही ने आवास एवं भू-संपदा से जुड़ी विभिन्न औपचारिकताओं की जानकारी दी। साथ ही श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वेल्थ मैनेजर ऋतु रंजन कुमार ने एनपीएस से बाहर निकलने की प्रक्रिया एवं संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया।


