सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प

उपरवाह| स्काउट आंदोलन के संस्थापक रॉबर्ट बेडन पावेल के जन्मदिन को विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। स्काउट गाइड दिवस हर साल 22 फरवरी को मनाया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उपरवाह में ​िवश्व चिंतन दिवस मनाया गया। प्राचार्य मिथिला वर्मा के मार्गदर्शन में सामूहिक प्रतिज्ञा व नियम का वाचन किया गया। साथ ही अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्काउट व गाइड के द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों के साथ-साथ आपात स्थिति में सहायता के पहले प्राथमिक उपचार के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्काउटर व पूर्व प्रधान पाठक बीआर साहू, व्याख्याता मंजू सिंह ठाकुर, प्रधान पाठक अनामिका वैध, व्याख्याता शीशपाल जांगड़े, संकुल समन्वयक सोहनलाल वर्मा, ग्रुप लीडर दिनेश्वर साहू व स्काउटर मुन्ना साहू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *