सेवा सहकारी समिति पटना में इस साल धान खरीदी घटी

पटना | आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, पटना में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पिछले वर्ष की तुलना में कम दर्ज की गई है। समिति द्वारा कुल 2266 पंजीकृत किसानों से एक लाख 39 हजार 56 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जो बीते वर्ष से लगभग 6000 क्विंटल कम है। प्राधिकृत अधिकारी रविशंकर शर्मा ने बताया कि विभिन्न कारणों से इस वर्ष धान की आवक में कमी आई है। समिति के प्रबंधक अनूप कुशवाहा एवं धान खरीदी प्रभारी रेखा जायसवाल ने बताया कि खरीदी के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने किसानों से 4 करोड़ 81 लाख 30 हजार की ऋण वसूली की है, जो कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। वर्तमान में समिति कर्मचारी खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण में लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *