सेहत विभाग ने भयंकर गर्मी से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, शहर में हवा खराब, एक्यूआई १७५ पर पहुंचा

भास्कर न्यूज | जालंधर गर्मी के तेवर चार दिनों से लगातार तल्ख हैं। अधिकतर जालंधरियों ने रविवार की छुट्टी दोपहर को घर में रहकर गुजारी। इसलिए सड़कें सूनी दिखीं। संडे बाजार में भी दोपहर को लोग कम ही दिखे, लेकिन शाम 6 बजे के बाद खूब भीड़ रही है। दोपहर 1 बजे पारा 36 डिग्री पर आ गया। फिर जैसे-जैसे दोपहर ढल रही थी, पारा चढ़ता रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री पहुंचा। लेकिन सूरज ढलने के बाद भी गर्मी का प्रभाव दिखा। रात में जाकर थोड़ी राहत महसूस हुई, लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। रात का पारा 22 डिग्री रहा है। फिलहाल 2 दिन ऐसा ही मौसम दिखेगा। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार तथा मंगलवार को हीट वेव का असर दिखेगा। इस बीच जालंधर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 रहा है। सेहत विभाग ने हीट वेव से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि गर्मी का प्रभाव अप्रैल में ही चरम पर पहुंच गया है। मई-जून में तो और भी मौसमी चुनौती रहेगी। ऐसे में कामकाज के दौरान के शेड्यूल में बदलाव व जीवनशैली बदलने से हीट वेव से बचा जा सकता है। इस बीच घरों में कूलर-पंखे-एसी का प्रयोग होने से बिजली की डिमांड बढ़ गई है। दोपहर 1 बजे ही बिजली लोड 7500 मेगावाट पर आ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *