सैंपऊ मेले में पार्किंग ठेकेदार की दबंगई:कांवड़िया और परिवार से मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

धौलपुर के सैंपऊ महादेव मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय मेले के दौरान पार्किंग ठेकेदार पर कांवड़िया और उसके परिवार से मारपीट का आरोप लगा है। यह घटना सोमवती अमावस्या के अवसर पर हुई, जब मंदिर में जलाभिषेक और कांवड़ चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। पीड़ित गजेंद्र वकील ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ कांवड़ चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर ठेकेदार से उनकी कहासुनी हो गई। गजेंद्र का आरोप है कि ठेकेदार ने दबंगई दिखाते हुए उनके और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष ने पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मेले में भारी भीड़ के बीच हुई इस घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अन्य श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मेले में व्यवस्थाएं बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *