सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के 3 नए फोन लॉन्च:कीमत ₹88 हजार से शुरू; प्राइवेसी फीचर से स्क्रीन साइड वाले को नहीं दिखेगी

सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज लॉन्च कर दी है। 25 फरवरी को कैलिफोर्निया में हुए इवेंट में कंपनी ने तीन फोन और नई गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज पेश की। ये फोन दिखने में काफी हद तक पुरानी S25 सीरीज जैसे ही हैं, लेकिन इनके सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके टॉप वैरिएंट में दुनिया का पहला ऐसा प्राइवेसी फीचर दिया गया है जिसमें फोन में क्या देख रहे हैं उसका साइड वाले को पता नहीं चलेगा। S26 सीरीज से जुड़ी 6 बड़ी बातें…
बेस मॉडल्स में स्क्रीन साइज और बैटरी कैपेसिटी बढ़ी छोटे मॉडल्स में कंपनी ने कुछ सुधार किए हैं। गैलेक्सी S26 की स्क्रीन अब 6.2 इंच से बढ़कर 6.3 इंच हो गई है। वहीं इसकी बैटरी को भी 4,000mAh से बढ़ाकर 4,300mAh कर दिया गया है। S26 प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 4,900mAh की बैटरी मिलेगी। प्रीमियम मॉडल S26 अल्ट्रा में प्राइवेसी फीचर्स 1. प्राइवेसी डिस्प्ले इस सीरीज के सबसे महंगे फोन ‘S26 अल्ट्रा’ में कंपनी ने एक खास ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ दी है। यह फीचर आपके बगल में बैठे लोगों से आपकी स्क्रीन को सुरक्षित रखता है। डिस्प्ले के पिक्सल इस तरह से लाइट छोड़ते हैं, कि सामने से देखने वाले को सब साफ दिखता है, लेकिन साइड से देखने वाले को स्क्रीन काली या धुंधली दिखती है। आप इसे सेटिंग्स से या पावर बटन को दो बार दबाकर तुरंत ऑन/ऑफ कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के एप को भी इस फीचर से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इसके दो मोड हैं… पार्शियल स्क्रीन प्राइवेसी: इसमें आप पूरी स्क्रीन के बजाय सिर्फ खास हिस्सों (जैसे- नोटिफिकेशन पॉप-अप, OTP या पासवर्ड टाइप करते समय) पर इसे चालू कर सकते हैं। मैक्सिमम प्राइवेसी प्रोटेक्शन: इसमें पूरी स्क्रीन ब्लैक हो जाती है। 2. प्राइवेसी अलर्ट्स सैमसंग ने इसमें AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है। अगर कोई एप आपकी मर्जी के बिना बैकग्राउंड में आपकी लोकेशन, कॉल लॉग्स या कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने की कोशिश करता है, तो फोन आपको तुरंत ‘रियल-टाइम अलर्ट’ देगा। 3. एडवांस्ड नॉक्स प्रोटेक्शन नॉक्स वॉल्ट: यह एक अलग फिजिकल हार्डवेयर चिप है जो आपके पिन, पासवर्ड और बायोमेट्रिक डेटा को फोन के मुख्य प्रोसेसर से अलग और सेफ रखती है। नॉक्स एन्हांस्ड एन्क्रिप्ट प्रोटेक्शन: यह फीचर हर एप के डेटा को अलग से कोड में बदल देता है, ताकि कोई दूसरा एप या हैकर उसे पढ़ न सके। 4. प्राइवेट एलबम अब गैलरी में ही एक खास ‘प्राइवेट एलबम’ का फीचर दिया गया है। इसमें आप अपनी पर्सनल फोटो और वीडियो को अलग फोल्डर बनाए बिना या सैमसंग अकाउंट में लॉग-इन किए बिना सीधे छुपा सकते हैं। यह नॉक्स सुरक्षा से लॉक रहता है। सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में मुख्य एआई फीचर्स गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो एडिट कर सकेंगे क्रिएटिव यूजर्स के लिए फोटो असिस्ट और क्रिएटिव स्टूडियो जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। इनसे इमेज में ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड एडजस्ट करना और फोटो में एक्स्ट्रा चीजों को जोड़ा जा सकेगा। वहीं गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो को भी एडिट किया जा सकेगा। इसके अलावा, नया सुपर स्टडी वीडियो, होरिजोंटल लॉक स्टाइल, लो-लाइट में फोटो-वीडियो के लिए नाइटोग्राफी, 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और APV कोडेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। APV कोडेक से कम साइज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। सबसे बड़ी बात, बार-बार एडिट करने के बाद भी वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी।

सर्कल टु सर्च 2.0 सैमसंग गैलेक्सी S26 स्मार्टफोन सीरीज में सर्कल टु सर्च फीचर अपग्रेड हो गया है। अब आप स्क्रीन पर किसी भी कठिन गणित के सवाल या फिजिक्स के फॉर्मूले को सर्कल करेंगे, तो AI न सिर्फ उसका जवाब देगा, बल्कि उसे स्टेप-बाय-स्टेप हल करने का तरीका भी बताएगा। अगर आपके बैकग्राउंड में कोई गाना बज रहा है, तो बस होम बटन दबाकर होल्ड करें, वह तुरंत उस गाने का नाम और सिंगर बता देगा। रियल-टाइम वीडियो कॉल ट्रांसलेशन पहले यह सिर्फ फोन कॉल तक सीमित था, लेकिन S26 में अब यह वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और गूगल मीट जैसे ऐप्स पर भी काम करेगा। अगर आप किसी विदेशी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं, तो AI रियल-टाइम में उनकी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट करके स्क्रीन पर दिखाएगा और आपकी बात उन्हें उनकी भाषा में सुनाएगा। नोट असिस्ट और वेब समरी जनरेटिव वॉलपेपर और स्टूडियो आप अपनी किसी भी नॉर्मल सेल्फी को 3D कार्टून, वॉटरकलर पेंटिंग या स्केच में बदल सकते हैं। इसके अलावा, आप सिर्फ लिखकर अपने फोन के लिए यूनिक वॉलपेपर तैयार करवा सकते हैं। ग्राफिक -अंकित पाठक ————————————————– ये खबर भी पढ़े…. रेडमी 15C रिव्यू:बजट फोन में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी से दो दिन चलेगा; जानें इसे खरीदना कितना फायदेमंद
अगर आप 10 से 15 हजार की रेंज में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो रेडमी ने नया स्मार्टफोन रेडमी 15C लॉन्च किया है। फोन मार्केट में आते ही अपनी बड़ी बैटरी और स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी को लेकर सुर्खियों में है। फोन एक महीने यूज करने के साथ हमने इसे परखा है और इसकी खूबियों व खामियों को जाना है, तो चलिए जानते हैं, इसमें क्या खास है… पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *