अजमेर में एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला घर पर अपनी सैलरी लाने की बोलकर निकली थी। महिला जब घर नहीं पहुंची तो पति की ओर से रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। लेकिन महिला की जानकारी किसी को नहीं मिल पाई। महिला के पति ने अलवर गेट थाने में गुमशुदगी की दर्ज करवाई है। पति ने मामले में एसपी को भी शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार गुलाब बाड़ी में रहने वाले एक पीड़ित पति ने मामले की शिकायत दी है। पति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी अस्पताल की रसोई में लगभग 1 वर्ष से कार्य कर रही थी। जिसका खाना बनाने का ठेका एक अन्य ढाबे को मिला हुआ था। पत्नी को उसी ढाबे से सैलरी मिलती थी। पति ने बताया कि उसकी पत्नी 13 फरवरी को घर पर ढाबे से सैलरी लेकर वापस आने के बोलकर निकली थी। लेकिन 1 घंटे तक जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ करने पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पति ने मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ……….. पढें ये खबर भी… सीबीएसई-10वीं-12वीं के एग्जाम शुरू:चेकिंग कर 10 बजे तक दी गई एन्ट्री; राजस्थान के डेढ़ लाख से ज्यादा स्टूडेंटस शामिल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। रीजन में इस बार राजस्थान के 13 सौ स्कूलों से करीब 1.72 लाख विद्यार्थी हैं। इनमें 10वीं के 90 हजार व 12वीं के करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। रीजन में करीब 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरी खबर पढें


