छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के सोंढूर बांध से 36 सप्लाई पाइप चोरी हो गए हैं। गुरुवार रात बांध परिसर में रखे इन पाइपों को अज्ञात चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मेचका थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। इस चोरी से परियोजना के काम में देरी होने की आशंका है। पानी सप्लाई के लिए पाइप रखे थे जिले के बांधो में से एक सोंढूर बांध है। जो वनांचल इलाके में है। सोंढूर बांध में पांच गेट है जहां से पानी छोड़ा जाता है। वहीं अन्य सप्लाई के लिए पाइप का इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह संदूर बांध में पाइप रखे हुए थे। देखरेख में पाइप को रखा गया था जानकारी के मुताबिक, हीराचंद खुटियारे (25) उप अभियंता के महानदी जल परियोजना बांध उप संभाग क्रमांक 01 मेचका में पदस्थ है। सोंढूर जलाशय बांध के नीचे नियत्रंण कक्ष का पानी सप्लाई पाइप पुरानी 36 नग जिसकी लम्बाई 6 मीटर रखे थे। जिसको देखरेख में ही रखा गया था। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


