सोनझरी-नवागांव तक सड़क बनेगी

कवर्धा| प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपए की लागत से सोनझरी से नवागांव तक पक्की सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। बरसात के मौसम में कच्चे मार्ग कीचड़ से भर जाते थे, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार चारपहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते थे। सड़क बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। विशेषकर बारिश के दिनों में राहत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *