सोनाक्षी के बाद कुमार विश्वास का सैफ-करीना पर निशाना:शोहरत हमसे लोगे, बेटे का नाम बलात्कारी का रखोगे; खलनायक भी नहीं बन पाएगा

कवि कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर को खरी-खोटी सुनाई है। बेटे का नाम तैमूर रखने पर कहा- लोकप्रियता हमसे लोगे, हीरोइन-हीरो हम बनाएंगे, लेकिन औलाद का नाम बाहर से आने वाले आक्रमणकारी के नाम पर रखोगे। अब ये नहीं चलेगा। अगर तुम हीरो बनाओगे, तो हिंदुस्तान के लोग खलनायक तक नहीं बनने देंगे। कुमार विश्वास ने 30 दिसंबर को मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में आयोजित कवि सम्मेलन में ये बातें कहीं, लेकिन वीडियो अब सामने आया। खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल पर राय दीजिए- अब पढ़िए कुमार विश्वास ने क्या कहा-
अब ये चलेगा नहीं। माया नगरी में बैठने वाले लोगों को ये समझना पड़ेगा कि देश क्या चाहता है। लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरोइन हम बनाएंगे, हीरो हम बनाएंगे.. और तुम्हारी तीसरी शादी से जो औलाद पैदा होगी, उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। ये नहीं चलेगा। इतने नाम हैं…कुछ भी रख लेते
इतने नाम पड़े हैं यार। कुछ भी रख लेते तुम। रिजवान रख लेते, उस्मान रख लेते, यूनुस रख लेते…हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते। तुम्हें एक ही नाम मिला। जिस लंगड़े आदमी ने हिंदुस्तान में आकर यहां की मां-बहनों के साथ बलात्कार किया। वो लफंगा ही तुम्हें प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए मिला। ​​​​​ खलनायक तक नहीं बनने देंगे
कान खोलकर सुन लो। अब इसे अगर तुम हीरो बनाओगे तो हिंदुस्तान के लाेग खलनायक तक नहीं बनने देंगे। हिंदुस्तान जागा हुआ है। ये नया भारत है। सपा के पूर्व सांसद ने कहा- देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति हो रही ​​​​​​मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कुमार विश्वास के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा- क्या कुमार विश्वास के पास इस बात का कोई सबूत है कि तैमूर ने हिंदू महिलाओं से बलात्कार किया था? तैमूर ने मुस्लिम शासकों पर ही अटैक किया था। ये बात शायद कुमार विश्वास को पता नहीं। एसटी हसन ने रानी पद्मावती के जौहर की घटना को सिर्फ अफवाह करार दिया। कहा- इतिहासकार मानते हैं कि जौहर जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इसे अफवाह बनाकर सिर्फ हिंदुओं को डराने के लिए फैलाया गया। वास्तव में जौहर कभी ही नहीं हुआ। हम इतिहासकारों की बात मानेंगे या फिर कुछ अफवाहों को सच मानेंगे? आजकल तो देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति हो रही है। सीधा फंडा…नफरत फैलाओ और राज करो। तैमूर के जन्म के 8 घंटे बाद ही शुरू हुआ था विवाद करीना कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि साल 2016 में तैमूर के जन्म के कुछ घंटों बाद ही उनका नाम विवादों से घिर गया था। डिलीवरी के बाद करीना अस्पताल में ही थीं कि वहां एक बड़ी शख्सियत पहुंच गई। उसने करीना को समझाया कि वो अपने बेटे का नाम तैमूर न रखें। ये सुनते ही करीना रो पड़ीं। उन्होंने उस शख्स को अस्पताल से जाने का कह दिया। इंटरव्यू में करीना ने यह भी बताया था कि तैमूर का नाम उन्होंने किसी शासक पर नहीं रखा था। तैमूर के नाम का अर्थ लोहा होता है, जो उन्हें पसंद आया था। कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति पर भी साधा था निशाना कुमार विश्वास ने मेरठ महोत्सव में मंच से सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल पर इशारों-इशारों में कमेंट किया था। कहा था- अपने बच्चों को नाम याद कराइए सीताजी की बहनों के, भगवान रामजी के भाइयों के…एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं, उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए। गीता पढ़वाइए…अन्यथा ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण है। आपके घर की श्री-लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए। ……………………… ये खबर भी पढ़िए… सांसद बर्क के खिलाफ FIR रद्द नहीं होगी:हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई; कहा- संभल हिंसा की जांच में सहयोग करें संभल हिंसा में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज FIR रद्द नहीं होगी। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद की गिरफ्तारी कर रोक लगा दी है। कहा- संभल हिंसा की जांच में पुलिस का सहयोग करें। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *