सोना के दाम में आज ₹299 की तेजी:₹76,635 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी भी 394 रुपए महंगी हुई

सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार (27 दिसंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का 299 रुपए बढ़कर 76,635 रुपए पर बिक रहा है। इससे पहले कल सोने की कीमत 76,336 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी का भाव भी आज 394 रुपए बढ़कर रुपए पर पहुंच गया है। कल चांदी 88,040 मरुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 13,283 रुपए महंगा हो चुका है सोना सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *