सोना ₹866 बढ़कर ₹93,942 पर पहुंचा:चांदी ₹624 महंगी होकर ₹96,350 किलो बिक रही, इस साल ₹17,780 महंगा हो चुका है गोल्ड

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹866 बढ़कर ₹93,942 पर पहुंच गया है। कल सोने की कीमत ₹93,076 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव ₹624 बढ़कर ₹96,350 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,726 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 17,780 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,780 रुपए बढ़कर 93,942 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,333 रुपए बढ़कर 96,350 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना
के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *