सोनीपत में अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश:ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 56 लाख हड़पे; बैंकों में साढ़े 4 लाख रुपए फ्रिज कराए

सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह (IPS, ADGP) के नेतृत्व में सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ब्लॉक ट्रेडिंग और IPO में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अहमदाबाद (गुजरात), अलवर और जयपुर (राजस्थान) में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सोनीपत निवासी एक व्यक्ति से ₹56 लाख 18 हजार की साइबर ठगी की थी। फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से बुना गया ठगी का जाल सेक्टर-8, सोनीपत के रहने वाले गुलशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2025 में उन्हें “SBI सिक्योरिटीज” नाम के एक फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप के एडमिन ‘रिचर्ड मेदोंचा’ और ‘सरोज’ ने उन्हें ऑनलाइन ब्लॉक ट्रेडिंग और IPO (Oswal Pumps व Kalpataru Ltd) में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच दिया। गुलशन ने बताया कि उन्होंने करीब 10-12 दिन तक उस ग्रुप की गतिविधियां देखीं और 3 जून 2025 को ग्रुप ज्वाइन कर लिया। एडमिन के कहने पर उन्होंने निवेश शुरू किया। ठगों ने उनका विश्वास जीतने के लिए शुरुआती निवेश पर प्रॉफिट देना शुरू कर दिया। इसके बाद गुलशन को “IPO OSWAL PUMPS” और “KALPATARU LTD.” के नाम से ALLOCATION OVER SUBSCRIBE दिखाया गया। उन्हें निर्धारित राशि जमा करने के लिए कहा गया। जब उन्होंने पूरी पेमेंट कर दी और रुपए निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने LOW CREDIT SCORE का बहाना बनाकर रुपए ब्लॉक कर दिए और अतिरिक्त 2 प्रतिशत राशि जमा करने को कहा। गुलशन ने बताया कि जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट और दस्तावेजों के आधार पर उनसे ₹56 लाख 18 हजार की ठगी की है। इस पर थाना साइबर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया। दो राज्यों में छापेमारी, छह आरोपी गिरफ्तार पुलिस प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि सोनीपत पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अहमदाबाद, अलवर और जयपुर में दबिश दी। पुलिस टीम ने संजीव (अहमदाबाद, गुजरात), राहुल उर्फ मोन्द्र (अलवर, राजस्थान) और ऋषभ, सचिन, तरुण व विशाल (सभी जयपुर, राजस्थान निवासी) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फ्रीज किए खाते, बरामद की नकदी और मोबाइल साइबर थाना प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नवीन, नवदीप और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹4 लाख 68 हजार 608 रुपए विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करवाए। साथ ही ₹11 हजार 620 रुपए नकद और बैंक के माध्यम से बरामद किए गए। वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी में प्रयुक्त खातों की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *