सोनीपत में जिंदा जला कपड़ा व्यापारी:अल्ट्रोज कार में अचानक लगी आग; बाहर निकलने का नहीं मिला मौका, धू-धू कर जली गाड़ी

सोनीपत में बीती रात को एक कार में आग लगने से इसमें सवार एक कपड़ा व्यापारी की जिंदा जल कर मौत हो गई। हादसा खरखौदा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर हुआ। व्यापारी रोहतक से अपनी कार में दिल्ली लौट रहा था। कार को धू-धूकर जलती देख मौके पर भीड़ लग गई। लोग कार को जलते हुए देखते रहे, लेकिन पास जा कर इसमें फंसे व्यक्ति को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कार में आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी निवासी दीपक की दिल्ली के कुतुबगढ़ में मामा-भांजा के नाम से कपड़ों की गारमेंट्स की दुकान है। वह मंगलवार को किसी काम से रोहतक गए थे। देर शाम को वे अपनी अल्ट्रोज कार से दिल्ली लौट रहे थे। गांव रोहणा के पास उनकी टाटा अल्ट्रोज कार में अचानक से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जल गई। घटना के समय वह कार में अकेले थे। आग इतनी तेजी से फैली की उसे बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कार में आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार से दीपक का बुरी तरह से जला हुआ शव बरामद हुआ। कार में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *