सोनीपत जिले में एक 60 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की उसी की बैसाखी मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या देर रात के समय की गई, लेकिन फिलहाल हत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। चलने-फिरने में लेता था बैसाखी का सहारा घटना सोनीपत जिले के गांव राजपुर की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय दलबीर के रूप में हुई है, जो दिव्यांग था और चलने-फिरने के लिए बैसाखी का सहारा लेता था। उसकी हत्या उसी बैसाखी से की गई, जो घटनास्थल से बरामद हुई है। चार महीने पहले हुए थे रिटायर्ड जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस से चार महीने पहले रिटायर हुए सब-इंस्पेक्टर (एसआई) दलबीर की लाश घर के पास ही एक फैक्ट्री में मिली। दलबीर दिव्यांग थे, कई साल पहले एक हादसे में उनका आधा पैर कट गया था
राजबीर की रात को आपसी कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान हमलावरों ने दलबीर पर बैसाखी से हमला कर दिया। फैक्ट्री के अंदर मिला शव हमले में दलबीर के सिर पर गंभीर चोट आई। खून अधिक बहने और चोट की गंभीरता के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर दलबीर का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और वारदात के क्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस मृतक दलबीर के बेटे संदीप राठी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है।


