सोनुआ में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण:मैजिक वाहन से ले जा रहे थे बदमाश, गाड़ी से कूदकर दोनों बचीं

पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। बीती रात दोनों लड़कियां घर के पास शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें मैजिक वाहन में बैठाकर ले जाने लगे। बदमाशों ने दो वाहनों का इस्तेमाल किया। एक में लड़कियों को बैठाया गया, जबकि दूसरे में अपहरणकर्ता थे। रास्ते में जब वाहन की गति धीमी हुई, तो दोनों लड़कियों ने मौका देखकर गाड़ी से छलांग लगा दी। वे भागकर गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गोटम्बा गांव पहुंचीं। वहां उन्होंने एक सहिया के घर में रातभर शरण लिया। सूचना मिलने पर सुबह स्थानीय मुखिया डॉ. दिनेश बोयपाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों लड़कियों को सोनुआ थाने पहुंचाया। पुलिस ने लड़कियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *