सोनुआ रोड में बाइक से गिरकर युवक घायल, प्राथमिक इलाज के बाद रेफर

चक्रधरपुर| रविवार दोपहर करीब 4 बजे चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग पर एकलव्य विद्यालय के समीप तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के बचमहातु गांव निवासी सूरज बोदरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सूरज बोदरा बाइक से सोनुआ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोनुआ रोड स्थित एकलव्य विद्यालय के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना में युवक के सिर और मुंह पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद भी घायल युवक हिम्मत जुटाकर स्वयं ही बाइक चलाकर इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल कर्मियों द्वारा घटना की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई। सरायकेला| सरायकेला-टाटा सड़क पर सीनी मोड़ के पास मैजिक वाहन सड़क किनारे खड़े बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रक से टकरा गया। मैजिक वाहन चालक 40 वर्षीय सरफुद्दीन अंसारी एवं तीन वर्षीय बेटी हनीफा नाज, बाइक सवार 35 वर्षीय नवीन गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की शाम करीब 5 बजे की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *