सोने की कैची से पीएम के बाल काटने ख्वाइश…गिरफ्तार:चार राज्यों में वांटेड, रायपुर की तीन दुकानों में की चोरी; फरारी काटने के बाद शहर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन दुकानों से करीब 7 लाख रुपए नकद चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा लोकेश श्रीवास बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नागपुर और दिल्ली फरार हो गया था। रायपुर पहुंचते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी दूसरे राज्यों में भी कई बड़ी चोरी की घटनाओं में वांटेड है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने की है। आरोपी सोने की कैची से पीएम नरेंद्र मोदी के बाल काटने की इच्छा रखता है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला प्रार्थी शिव कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ‘लब-डब’ नामक कपड़े की दुकान, माता गैराज के पास पंडरी में स्थित है। 31 जनवरी और 1 फरवरी की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपी ने दुकान का छप्पर तोड़कर गल्ले से करीब 2.75 लाख रुपए चोरी कर लिए। इसी दौरान पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख और डिजाइनर सेनिटेशन एवं हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपए नकद चोरी किए गए। इस तरह कुल 7 लाख रुपए की चोरी हुई। मामले में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी की मदद से आरोपी की शिनाख्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटनाएं कबूल कीं। उसके कब्जे से 79,500 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन, कुल करीब 1 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। आरोपी ने मौदहापारा थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। कई राज्यों में चर्चित चोर
लोकेश श्रीवास पर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजनांदगांव, दुर्ग समेत कई जगहों पर ज्वेलरी शॉप और शोरूम में करोड़ों की चोरी के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक वह अब तक दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। 2011 में की थी पहली चोरी लोकेश श्रीवास ने पहली चोरी 2011 में भिलाई संगम डेयरी में की थी। 2018 में भिलाई के पारख ज्वेलर्स में चोरी की। वो तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा की चोरी कर चुका है। ये जानकारी भी सामने आ रही है कि लोकेश रायगढ़ जेल तोड़कर भाग चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *