सोन नदी घाटों से 4 वाहनों सहित रेत जब्त:कलेक्टर के निर्देश पर सीधी में अवैध रेत परिवहन पर जिला टास्क फोर्स की कार्रवाई

सीधी जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देश पर गठित जिला टास्क फोर्स सोन नदी से जुड़े क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में चुरहट और रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्रों में संयुक्त खनिज-राजस्व दल ने सघन जांच अभियान चलाया। उपखंड मजिस्ट्रेट चुरहट शैलेश द्विवेदी और जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में अकौरी, तरिहा, हनुमानगढ़ सहित सोन नदी से लगे विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान टास्क फोर्स ने 4 वाहन जब्त किए इस दौरान बघवार क्षेत्र में खनिज रेत का अनाधिकृत परिवहन करते हुए चार वाहनों को पकड़ा गया। जब्त किए गए वाहनों में MP07HB4258, MP17ZN5161, MP19HA7389 और UP91T4532 शामिल हैं। इन सभी वाहनों को नियमानुसार खनिज सहित जब्त कर सुरक्षार्थ थाना रामपुर नैकिन एवं पिपरांव चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। राजस्व दल ने ओवरलोड खनिज रेत परिवहन को जब्त किया यह कार्रवाई तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा और खनिज निरीक्षक शिशिर यादव के नेतृत्व में की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाई गई। इसी कड़ी में कुसमी क्षेत्र में भी अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई। उपखंड मजिस्ट्रेट कुसमी विकास आनंद के मार्गदर्शन और तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह के नेतृत्व में राजस्व दल ने एक मिनी ट्रक को ओवरलोड खनिज रेत परिवहन करते हुए जब्त किया। वाहन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने अभियान जारी रखने के सख्त निर्देश दिए जब्त किए गए सभी वाहनों के स्वामियों के खिलाफ मध्यप्रदेश अवैध खनिज (उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर सोमवंशी ने जिला टास्क फोर्स को अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध यह अभियान लगातार सख्ती से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *