सोरिद पुल की रेलिंग टूटी राहगीरों को हादसे का डर

धमतरी| सोरिद पुल के दोनों किनारों पर रेलिंग बनाई गई थी, लेकिन अब यह पुरानी और जर्जर होने के कारण यह टूटने लगी है। अभी तक इनकी मरम्मत नहीं की गई है। इस पुल से साइकिल चालक, बाइक सवार और पैदल यात्री रोज गुजरते हैं। रेलिंग के टूटने से किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुल के दोनों किनारों की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, फिर भी कई लोग इन जर्जर रेलिंग पर बैठने का जोखिम उठाते हैं। ऐसे में पुल से गिरने की संभावना बनी रहती है। -चोवालाल साहू, सोरिद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *