कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। लोहरदगा | सोलिटेयर एजुकेशन अकादमी महादेव आश्रम पथ में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अभिनव भारती ने किया। वहीं उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ सावन का महत्व बताते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र महीना है जो हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं और इस दौरान उनकी दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया जा सकता है। वहीं कक्षा नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्र छात्राओं ने फैशन शो में भाग लिया। साथ ही कक्षा एक से कक्षा नौ तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति की। जिससे विद्यालय का माहौल भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।