सोसाइटी ने लगाया 11वां भंडारा

लुधियाना| महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के हृदय स्थल चौड़ा बाजार में अरोड़ा मार्केट नजदीक गिरजा घर चौक में शिव शक्ति सेवा सोसाइटी द्वारा भाजपा प्रवक्ता संजीव चौधरी के नेतृत्व में 11वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस आयोजन में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव जंगमों द्वारा किया गया विशेष पूजन और शिव-विवाह की कथा रही। प्रख्यात एंकर सुरिंदर बावा ने अपनी कुशल शैली से भक्तों को कार्यक्रम से जोड़े रखा। इस धार्मिक अनुष्ठान में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, जीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सिखों, संदीप पुरी और हर्ष शर्मा आदि ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *