प्रदेश की प्रमुख समाजसेवी संस्था सौभाग्य फाउंडेशन ने अपने 13वें स्थापना दिवस पर “आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध भारत” विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को “छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा थे। विधायक मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को मोबाइल पर कम समय बिताकर समाज और स्वयं के विकास में अधिक ध्यान देना चाहिए। वहीं, संस्था की अध्यक्ष पल्लवी पांडेय ने सौभाग्य फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों और समाज में इसके योगदान के बारे में बताया। इसके अलावा, संस्था की संरक्षक रश्मि शर्मा, सेंट्रल बैंक के जोनल हेड रामकृष्ण नाईक, तिलोक बरडिया, एग्रीकल्चर फार्म के विजय चंद्राकर और एमआईसी सदस्य संजना हियाल भी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रदेश के 25 व्यक्तियों, 9 समाजसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और बाल प्रतिभाओं सहित लगभग 100 लोगों को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग हुए सम्मानित इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। एंकरिंग के क्षेत्र में पृथा शुक्ला, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अभिलाषा शर्मा और डॉ. रश्मि दुबे, किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अन्नू कंवर, RJ प्रियल मिश्रा, छत्तीसगढ़ की संस्कृति के लिए पिलेश्वरी साहू, दृष्टिबाधित खिलाड़ी प्रीति यादव, साई कोच रेणु पारिक, स्वरोजगार के लिए पूजा शुक्ला, शिक्षा के क्षेत्र में निधि देवांगन और ज्योति शिंदे, पर्यटन के लिए नम्रता तिवारी, राजनीति में संजना हियाल, कराते में प्रतिमा कुमारी और समाजसेवा में बी. पोलम्मा भोगू, सतीश सिंह, हर्षा शर्मा, कुमकुम झा, राहुल खस्तगीर, एम. राजू, रेणुका कुलकर्णी, सुजाता कुर्म, रेणुका सुब्बा और ईरा पंत को सम्मानित किया गया। समाजसेवी संस्थाओं को भी किया गया सम्मानित इसके अलावा, गायत्री परिवार, शक्ति छत्तीसगढ़ विप्र महिला समाज, युवा पहल, बढ़ते कदम, महाराष्ट्र मंडल, वनबंधु परिषद, साधना महिला मंडल, सामर्थ्यजन कल्याण समिति और कारीगर महिला स्व-सहायता समूह जैसी समाजसेवी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। बाल प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत कृष टंडन, राज गिलहरे, देवाशीष साहू, गणेश साहू और ओमकार साहू को सम्मान प्राप्त हुआ। ये अतिथि रहे उपस्थित संस्था की सचिव सोमा शर्मा, अमित शर्मा, ज्ञानेंद्र देवांगन, प्रतीक तिवारी, वंदना सिंह, दिनेश कुमार, नीरज शर्मा, अजेश कुशवाहा, ज्योति राव, विमल नायर, नितिन पांडेय, विनोद सिंह, सौभाग्य पांडेय, अभिषेक तिवारी, तेजपाल हुंजन, साहिल खान, शांति सिंह, सोनू सिंह, सौरभ सिंह ठाकुर, निधि गुप्ता, अंजली कल्याणी, अर्चना रणसिंह, राजेश अवसरिया और निशा अवसरिया सहित कई गणमान्य लोग इस आयोजन में शामिल हुए।


