सौरभ शर्मा ने यूपीएससी में 146वीं रैंक हासिल की:अहमदाबाद में कार्यरत, बिना कोचिंग पांचवें प्रयास में मिली सफलता

बूंदी के सौरभ शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 146वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त की है। उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के अपने पांचवें प्रयास में हासिल की है। वर्तमान में सौरभ अहमदाबाद में कार्यरत हैं। सौरभ बचपन से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में भी अखिल भारतीय रैंक प्राप्त की थी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एमकॉम में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) भी उत्तीर्ण की है।
उन्होंने लगातार यूपीएससी और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। वर्तमान में, सौरभ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर अहमदाबाद में कार्यरत हैं। हाल ही में घोषित आरपीएससी परीक्षा में भी उन्होंने 450वीं रैंक प्राप्त की थी। सौरभ शर्मा के पिता डॉ. प्रोफेसर मिलिंद कुमार शर्मा एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर में प्रोफेसर हैं। उनकी माता कुमुद शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, जोधपुर में प्रिंसिपल हैं। सौरभ शर्मा मूल रूप से बूंदी की गुरु नानक कॉलोनी निवासी एडवोकेट दिनेश भूतिया एवं राजश्री भूतिया के सुपौत्र हैं। सौरभ ने सबसे पहले अपनी सफलता का श्रेय भगवान को दिया है। इसके बाद उन्होंने अपने गुरुओं और उन अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। जिन्होंने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। सौरभ के दादा-दादी ने बताया कि सौरभ ने आईएएस बनने का सपना देखा था और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *