सौरभ शर्मा मामले में अरुण यादव ने पूछे दस सवाल:सरकार बताए किस डिप्टी सीएम के दबाव में की अवैध नियुक्ति, EOW ने क्यों दी क्लीन चिट

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में मोहन यादव सरकार से एक बार फिर दस सवाल पूछे हैं। शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा एवं परिवहन घोटाले में मिले 52 किलो सोने, करोड़ों रुपए नगद एवं बेनामी संपत्ति के मामले में एक महीने के बाद भी कोई बड़ी कार्यवाही सामने नजर नहीं आ रही है। मैंने 20 दिन पहले भी सरकार से कुछ सवाल पूछे थे, जिनके जवाब आज तक नहीं मिले। जांच पर भी सवाल बरकरार है। यादव ने ट्वीट कर कहा है कि अब मैं फिर 10 सवाल सरकार से पूछ रहा हूं। यादव ने ट्वीट में पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह को जिम्मेदार मानते हुए पूछा है कि वे बताएं कि आखिर किस उप मुख्यमंत्री के दबाव में परिवहन विभाग में यह अवैध नियुक्ति की गई। जांच एजेंसियों द्वारा अब तक सौरभ शर्मा की तलाश न कर पाने पर भी यादव ने सवाल उठाए हैं। परिवहन विभाग में एक ही रैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों को आखिर क्यों बैठाया गया? साथ ही यह भी पूछा है कि आखिर किस कारण से ईओडब्ल्यू की जांच में सौरभ शर्मा को क्लीन चिट दी गई थी। दिग्विजय ने कहा- वाजिब सवाल जवाब देना चाहिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *