रामचंद्रपुर | रामचंद्रपुर थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न गांवों के सरपंचों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से रामचंद्रपुर सरपंच सहित आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। थाना प्रभारी ने ध्वनि प्रदूषण, नशाखोरी और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। शांति समिति की बैठक में शामिल समाजों के प्रतिनिधि व अधिकारी।


