भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ग्राम सुकुलदैहान में भारत स्काउट्स व गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्देश पर एक माह तक प्याऊ घर का संचालन किया गया। यह सेवा 9 अप्रैल से 9 मई तक चली। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला अध्यक्ष उमेश हथेल, जिला मुख्य आयुक्त महेश खंडेलवाल, पदेन जिला आयुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल के निर्देश पर यह आयोजन हुआ।