स्काउट-गाइड सिखाती है जीवन जीने की कला: राठौड़:ब्यावर में तीन दिवसीय कोमलपद प्रशिक्षण शिविर का समापन

हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय ब्यावर के तत्वावधान में गैलेक्सी इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोविंदपुरा में तीन दिवसीय कोमलपद प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि चेतन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल रेखा राजावत ने की। विशिष्ट अतिथियों में डी.ओ. स्काउट रुपेश मीणा और नीरज कुमार शामिल थे। डी.ओ. स्काउट रुपेश मीणा ने स्काउट परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्कार्फ और हेड पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि चेतन सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने छात्रों से स्काउट-गाइड गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। शिविर संचालक नीरज कुमार ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्काउट-गाइड को स्काउट प्रार्थना, ध्वज गीत, स्काउट-गाइड नियम, इतिहास, सेल्यूट, प्राथमिक उपचार और विभिन्न प्रकार की गांठों सहित स्काउटिंग की मूलभूत जानकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल रेखा राजावत ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *