स्कार्पियों गाड़ी पर फेंका पत्थर, बेकाबू होकर पलटी, 1 मौत:2 जने घायल, 7 दोस्त नया साल बनाने जा रहे थे जैसलमेर

7 दोस्त स्कार्पियों में सवार होकर नया साल मनाने के लिए नेशनल हाईवे 68 पर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए रवाना हो गए। इस पर दूसरे ओर से टोलकर्मियों ने गाड़ी ड्राइवर पर पत्थर फेंकने से गाड़ी बेकाबू हो पलट गई। इससे गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो जोधपुर रेफर कर दिया। घटना बाड़मेर जिले के शिव थाने के शिव टोल प्लाजा पर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कार्पियों गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस दोनों एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुड़ामालानी पादरड़ी निवासी 7 दोस्त सोमवार को गांव से स्कार्पियों में सवार होकर चौहटन सुईयां मेले गए थे। वहां पर शाम को दर्शन व स्नान करके नेशनल हाईवे 68 पर जैसलमेर सम की तरफ जा रहे थे। शिव टोल प्लाजा पर टोल नहीं देकर निकल गए। टोलकर्मियों ने इसकी सूचना अन्य साथियों को दी गई। तो दूसरे छोर (जैसलमेर की तरफ) पर टोल प्लाजा के कर्मियों ने आ रही स्कार्पियों के ड्राइवर की तरफ पत्थर फेंक कर दिया। इससे स्कार्पियो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इससे स्कार्पियों में सवार एक पादरड़ी निवासी कैलाश पुत्र हनुमानराम की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। इसमें एक गंभीर घायल हो जोधपुर रेफर कर दिया गया। एक घायल ओमप्रकाश बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शिव थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि- हादसे की सूचना मिलने पर थाने से टीम पहुंची। घायलों को शिव हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर गंभीर होने पर तीन जनों को बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां पर एक कैलाश की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल जोधपुर रेफर किया गया है। पत्थर फेंकने की बात सामने आई है। हादसे की पूरी गहनता से जांच कर रहे है। वहीं टोल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले जा रहे है। वहीं रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। मृतक जोधपुर में एसी और फ्री रिपेरिंग दुकान परिजनों ने बताया कि मृतक कैलाश की जोधपुर में एसी और फ्री रिपेयरिंग की दुकान है। सुईयां मेले और नया साल बनाने के लिए दो दिन पहले ही गांव आया था। गांव से मेले गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *