बाड़मेर में भारत माला हाईवे पर स्कार्पियो ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। घटना बाड़मेर जिले के बाखासर थाना इलाके के अम्बावा स्थित पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को साता हॉस्पिटल की मॉच्युरी की रखवाया गया। पुलिस के अनुसार बाखासर गंगासरिया निवासी रावताराम (80) पुत्र रूडाराम रविवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर गंगासरिया से अंबावा गांव अपने रिश्तेदार लीलाराम के यहां पर भारत माला हाइवे के किनारे जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही स्कार्पियो ने अंबावा पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। बुजुर्ग उछलकर दूर जाकर गिरे। मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर स्कार्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर बाखासर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को साता हॉस्पिअल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बाखासर थाने के एएसआई गिरधारीराम ने बताया- मृतक के बेटे सांवलाराम ने रिपोर्ट दी। इस पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी है। जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


