स्कार्पियो में मिले अवैध हथियार, पंजाब के 3 युवक:पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद; आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी पंजाब के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है कि हथियार कहां से खरीदे गए और यहां किस उपयोग के लिए लाए गए थे। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और वांटेड आरोपियों के खिलाफ टीमें बनाई गई हैं। एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी आईपीएस मंजू चौहान के नेतृत्व में एसआई बगडृराम की टीम गठित की गई। बायपास रोड पर संदिग्ध स्कार्पियो रोकी टीम बायपास रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध स्कार्पियो का पीछा कर उसे रुकवाया गया। गाड़ी में सवार युवकों से पूछताछ की गई। तलाशी में पिस्तौल और 7 कारतूस मिले पूछताछ में युवकों ने अपने नाम हरपालसिंह पुत्र रणजीतसिंह, गुरबिंद्र सिंह पुत्र गुरुदेवसिंह और रायवीरसिंह पुत्र श्रवणसिंह निवासी भीखीविंड, थाना भीखविंउ, पंजाब बताए। स्कार्पियो की तलाशी लेने पर एक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद हथियार जब्त कर स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया गया। आर्म्स एक्ट में केस, पूछताछ जारी सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है कि हथियार कहां से खरीदकर लाए और यहां उनका क्या उपयोग करने वाले थे। पुलिस के अनुसार आरोपी हरपालसिंह के खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *