स्किन और हेल्थ दोनों के लिए अनार फायदेमंद

भास्कर न्यूज। लुधियाना आयुर्वेद और न्यूट्रिशन साइंस दोनों ही अनार को एक सुपरफूड मानते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक, रोजाना एक अनार खाने से शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और फाइबर मिलते हैं जो न ​केवल स्किन को चमकदार बनाते हैं बल्कि दिल की सेहत, पाचन और इम्युनिटी के लिए भी जरूरी हैं, हालांकि इसके फायदे तभी मिलते हैं जब इसे सही समय, मात्रा और तरीके से खाया जाए। अगर अनार को सही तरीके से, नियमित रूप से और सावधानी के साथ खाया जाए तो यह न सिर्फ आपके चेहरे पर निखार लाता है बल्कि शरीर के अंदरूनी सिस्टम को भी मजबूत करता है। {फेस क्लीन करें : अनार स्किन के लिए नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं। सुबह अनार का जूस पीने या चेहरे पर अनार का पेस्ट लगाने से स्किन पर ग्लो आता है और मुंहासों की समस्या भी कम होती है। {दिल और खून की सेहत : अनार हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह खून को पतला करके दिल की बीमारियों से बचाव करता है और खून की कमी (एनीमिया) में भी फायदेमंद है। {पाचन और इम्युनिटी : फाइबर से भरपूर अनार पेट की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। रोजाना इसका सेवन इम्युन सिस्टम को मजबूत करता है जिससे सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से शरीर लड़ने में सक्षम होता है। {कैसे और कब खाएं : सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ ताजा अनार खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। जूस पीते समय इसे छानें नहीं, रेशों के साथ ही पिएं ताकि फाइबर भी मिले। कोशिश करें कि पैक्ड जूस से बचें और ताजा फल ही लें। {सावधानियां: किडनी रोग, हाई पोटेशियम या ब्लड थिनर दवाएं लेने वालों को अनार का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। बहुत ज्यादा अनार खाने से बच्चों में कब्ज हो सकता है। डायबिटिक मरीज जूस में शुगर न मिलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *