‌स्कीम नंबर-2 में 15 दिन से कचरा नहीं उठाया जा रहा

अलवर| स्कीम नंबर-2 स्थित गोलगप्पे चौराहे के पास एक खाली प्लॉट के बाहर पिछले करीब 15 दिनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आसपास के लोग भी यहां कचरा फेंकने लगे हैं। सड़ते कचरे से उठ रही दुर्गंध और गंदी हवा के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही है। मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पूर्व में भी इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सफाई नहीं हुई। लोगों ने नगर निगम से तत्काल कचरा हटवाने और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। – रोहित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *