स्कूटी को आग लगाने वाली महिला के खिलाफ FIR:युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया, पुलिस ने परिजन को दी सूचना

अजमेर में स्कूटी को आग लगाने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइंस टोडरमललेन स्थित यादव भवन निवासी विष्णु मिश्रा की ओर से कोमल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बता दें कि घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। घटना के बाद अग्निशमन वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और पुलिस भी पहुंची। थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फंदे पर लटका मिला युवक का शव अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के बड़लिया ग्राम में एक युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव को फिलहाल जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक सकरोली वैशाली (बिहार) हाल ग्राम बडलिया बावड़ी निवासी मिन्टू पासवान (42) पुत्र महेश्वर पासवान है। जिसे उसके साथियों ने फांसी के फन्दे पर लटका देखा, वह उसे उतार कर तुरंत जेएलएन अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया हुआ है। पुलिस उसके परिजन के आने पर उसके शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *