स्कूटी सवार दो भाइयों को वाहन ने टक्कर मारी, एक जने की मौत

अलवर| अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे स्थित बुर्जा बाइपास पर गुरुवार देर शाम को अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय दिव्यांग राजेश कुमार प्रजापत निवासी गुजूकी की मौत हो गई। जबकि, उसका चचेरे भाई सुरेंद्र प्रजापत घायल हो गया। हादसे के बाद चालक अज्ञात वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया। घायल सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि व चचेरे भाई राजेश कुमार की तीन पहिए वाली स्कूटी पर बैठकर गांव बुर्जा जा रहे थे। तभी बाइपास पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मृतक राजेश कुमार दिव्यांग था। जो रूपबास में ई-मित्र की दुकान पर ऑपरेटर का काम करता था। वह अविवाहित था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *