स्कूली छात्राओं से गंदी हरकत, टीचर गिरफ्तार:एक दिन पहले DEO ने आरोपी शिक्षक को किया था बहाल, एक माह से फरार था आरोपी

बिलासपुर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक माह से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। एक दिन पहले जब, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सस्पेंड टीचर की फरारी में बहाल कर दिया, तब मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल की नाराजगी जताने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। प्राइमारी स्कूल खुड़ियाडीह में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी अशोक कुर्रे पर स्कूली छात्राओं से बैड टच और गंदी हरकत करने का गंभीर आरोप है। छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी, जिसके बाद नाराज परिजन ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी से की थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच कराई, जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी टीचर को 25 फरवरी निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। राजनीतिक दबाव, पुलिस ने दो माह बाद की FIR
बताया जा रहा है कि टीचर सत्ता से जुड़े नेताओं का रिश्तेदार है। जिसके चलते शिकायत के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। 25 फरवरी को आरोपी टीचर को सस्पेंड कर थाने में शिकायत की गई थी। लेकिन, दो माह बाद तखतपुर पुलिस ने 21 अप्रैल को उसके खिलाफ केस दर्ज किया। लेकिन, इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही थी। फरारी में बहाली पर उठे सवाल
इधर, डीईओ अनिल तिवारी ने फरारी काट रहे शिक्षक अशोक कुर्रे को 15 मई को आदेश जारी कर बहाल कर दिया। आरोपी टीचर की बहाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। जिसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपी टीचर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस बोली- कोर्ट जाते वक्त पकड़ा गया आरोपी टीचर
इधर, तखतपुर टीआई देवेश सिंह राठौर का कहना है कि आरोपी शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे गुरुवार को जमानत लेने के लिए जिला कोर्ट पहुंचा थाा। तभी इसकी जानकारी पुलिस को मिली। खबर मिलते ही पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। जिसके बाद कलेक्ट्रेट के पास उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। योगा के दौरान करता था गंदी हरकत
शिकायत के अनुसार आरोपी शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे के खिलाफ पहले बीईओ तखतपुर को शाला विकास समिति से स्कूल न आने और बच्चों से मारपीट की शिकायत मिली थी। इसकी जांच में पहुंची टीम को बच्चियों ने योगा के दौरान बैड टच करने और गंदी हरकतें करने की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *