बिजयनगर में हुए रेप-ब्लैकमेल कांड में 5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को चारों आरोपियों को अजमेर की पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 4 आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया। सुरक्षा के मद्देनजर अजमेर पॉक्सो कोर्ट में सीओ रूद्रप्रकाश के नेतृत्व में 4 थानों की पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच, आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर सर्व समाज की ओर से मसूदा बाजार बंद रखा गया। मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पकड़े गए 3 नाबालिग बाल सुधार गृह में है। आरोपी लुकमान उर्फ सोहेब (20), सोहेल मंसूरी (19), रिहान मोहम्मद (20) और अफराज (18) को 5 दिन का रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। जब बच्चियां स्कूल जाती थीं, तो आरोपी उन्हें रास्ते में रोक लेते थे। वे उनके साथ ज़बरदस्ती करते थे। वे उन्हें अपने साथ कैफ़े और होटलों में जाने के लिए मजबूर करते थे। वे उनसे कलमा पढ़वाते थे। वे उनसे रोज़ा रखने के लिए कहते थे। पहले देखिए, मामले से जुड़ी 2 PHOTOS… सरकारी वकील ने कही ये 2 बड़ी बातें… 1. बिजयनगर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हुए
सरकारी वकील रूपेंद्र परिहार ने बताया- कोर्ट में आज चार आरोपियों सोहेल मंसूरी, रिहान, अफराज, लुकमान को पेश किया गया। चारों पर बिजयनगर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसके बाद गिरफ्तार किया गया था और 5 दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान इनकी गाड़ी और मोबाइल नंबर से किस-किस से बात हुई, इसकी पूछताछ की गई थी। 2. आरोपियों से अब जांच की आवश्यकता नहीं
पुलिस ने आज कोर्ट में कहा- आरोपियों से अब जांच की आवश्यकता नहीं है, जिसको देखते हुए कोर्ट ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं इन चारों आरोपियों की अन्य आरोपियों से क्रॉस पूछताछ कर सकते है। जिसके लिए आवश्यकता पड़ने पर प्रोडक्शन वारंट पर चारों को गिरफ्तार किया जा सकता है। सरकारी वकील ने बताया- इन चारों आरोपियों की नाबालिग को मोबाइल देना, रेस्टोरेंट और कैफे में बुलाकर डरा धमका कर रोजा पढ़वाना, रेप और अन्य गतिविधि में अहम रोल था। नाबालिग लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल का मामला
15 फरवरी को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। फिर तीन लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। (इनपुट-चेतन सैनी, मसूदा) ……………. ब्यावर रेप-ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… स्कूल गर्ल्स से रोजा रखवाते-कलमा पढ़वाते रेपिस्ट, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह; कोई आरोपी मजदूर, कोई वेल्डिंग करने वाला भास्कर टीम दरिंदगी का शिकार हुई लड़कियों के परिजनों से मिली। एक बच्ची के ताऊ ने बताया- बच्ची की आपसे बात नहीं हो सकती है। वो बहुत ज्यादा डरी हुई है। फिलहाल उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए नसीराबाद कोर्ट ले जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) स्कूली लड़कियों से रेप के आरोपियों को वकीलों ने पीटा, बचाने के लिए पुलिस परिसर से बाहर ले गई; 4 दिन के रिमांड पर स्कूली छात्राओं से रेप और ब्लैकमेल करने के 6 आरोपियों को पेशी के दौरान कोर्ट में वकीलों ने पीटा। पुलिस बड़ी मुश्किल से आरोपियों को बचाकर ले गई। इससे पहले कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर) जहां नाबालिगों के साथ हैवानियत हुई,वहां अतिक्रमण ढहाया, कैफे को नगरपालिका ने सीज किया ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। (पढ़े पूरी खबर)


